स्वतंत्र भारत का पहला डाक टिकट 21 नवंबर 1947 को जारी हुआ था जिसमें तिरंगे के साथ जय हिंद लिखा हुआ था। हालांकि, भारत में पहला डाकघर 1727 में कोलकाता में खुल गया था और एशिया का पहला डाक टिकट भी ब्रिटिश भारत में 1852 में जारी हुआ था। वहीं, आज़ादी के दौरान भारत में करीब 23,344 पोस्ट ऑफिस थे।