5 मई, 1818 को जर्मनी के एक यहूदी परिवार में दार्शनिक, अर्थशास्त्री और साम्यवाद के प्रणेता कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ था। मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स ने मिलकर 'कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो' दस्तावेज़ तैयार किया था। यह दस्तावेज़ संसार के सबसे प्रभावी राजनीतिक दस्तावेज़ों में से एक है जिसमें वर्ग संघर्ष की समस्याओं का विश्लेषणात्मक विवेचन किया गया है।