1 जनवरी, 1995 को स्विट्ज़रलैंड में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की स्थापना हुई थी, जो इसके सदस्य देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं के लेनदेन के लिए नियमों का निर्धारण और व्यापार से जुड़े विवाद सुलझाने समेत कई कार्य करता है। भारत समेत 164 सदस्यों वाले इस संगठन से पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का नियमन 'GATT' समूह करता था।