आज़ादी के समय 1947 में कांग्रेस के अध्यक्ष जे.बी. कृपलानी थे और उनके बाद 1948 में पट्टाभी सीतारमैय्या को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और नरसिम्हा राव कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहे थे। गौरतलब है कि आज़ादी के बाद 1951 में नेहरू पार्टी अध्यक्ष बनाए गए थे।