Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
क्या है दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन आसियान?
short by अभिमन्यु कुमार सिंह / on Thursday, 25 January, 2018
दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संघ (आसियान) का गठन 8 अगस्त 1967 को बैंकॉक में 5 देशों- इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस, सिंगापुर और थाईलैंड ने किया था। हालांकि, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया जैसे देशों के शामिल होने के बाद सदस्य देशों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। गौरतलब है कि आसियान देशों की आधिकारिक भाषा अंग्रेज़ी है।