पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार यमुना नदी के किनारे राष्ट्रीय स्मृति स्थल में किया जाएगा। दरअसल, वर्ष 2013 में केंद्रीय कैबिनेट ने दिवंगत प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों व उप-राष्ट्रपतियों की समाधि के लिए यमुना किनारे राजघाट के निकट राष्ट्रीय स्मृति स्थल को मंज़ूरी दी थी। इससे पहले राष्ट्रीय नेताओं की समाधि राजघाट के निकट अलग से बनाई जाती थी।