क्या होता है पूंजीगत व्यय और राजस्व व्यय में अंतर?
सरकार के खर्च को दो हिस्सों - पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) और राजस्व व्यय (Revenue Expenditure) में बांटा जाता है। सरकार की परिसंपत्तियों में वृद्धि करने वाले खर्चों को पूंजीगत व्यय माना जाता है, जैसे पुल, सड़क निर्माण। राजस्व व्यय ऐसे खर्चे होते हैं जिनसे न सरकार की उत्पादन क्षमता बढ़ती है और न ही आय, जैसे वेतन और पेंशन।
read more at Investopedia


