पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद राजधानी चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 21 अक्टूबर, 1925 को जन्मे बरनाला पंजाब के 11वें मुख्यमंत्री थे और तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के राज्यपाल भी रहे थे।