इंदौर (मध्य प्रदेश) के एक कार्यक्रम में बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को कहा कि हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में आत्महत्या करने वाले छात्र रोहित वेमुला की चिट्ठी पढ़कर उन्हें रोना आ गया। वरुण ने बताया कि चिट्ठी में रोहित ने लिखा था कि उसने इसलिए वह कदम (आत्महत्या) उठाया क्योंकि उसने इस रूप में जन्म लेने का पाप किया।