दक्षिण कोरिया ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सैनिकों के लिए सेक्स स्लेव (कम्फर्ट विमेन) बनाई गई महिलाओं का पहला वीडियो जारी करने का दावा किया है। ये महिलाएं मुख्यतया कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, फिलीपींस और ताइवान से थीं। दरअसल, यह वीडियो चीन के युनान प्रांत में 1944 में रिकॉर्ड किया गया था, जहां पहले जापान का कब्ज़ा था।