अभिनेता राजकुमार राव 'बरेली की बर्फी' और 'न्यूटन' के बाद फिल्म 'शादी में ज़रूर आना' में नज़र आएंगे, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री कृति खरबंदा भी होंगी। फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो चुका है। कृति इससे पहले 'राज़ रीबूट' और 'गेस्ट इन लंदन' में नज़र आई थीं। रत्ना सिंहा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 नवंबर को रिलीज़ होगी।