भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन ने बताया है कि पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) की 22 वर्षीय शीतल राज दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पहाड़ कंचनजंगा (8586 मीटर) की चोटी पर पहुंचने वाली सबसे युवा पर्वतारोही बन गई हैं। बतौर फाउंडेशन, अब शीतल 2019 में माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करना चाहती हैं जिसमें ₹20-₹25 लाख खर्च होंगे और उसके लिए स्पॉन्सर्स की ज़रूरत है।