केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि पिछले 10 सालों से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को चला रहे हैं और सोनिया गांधी केवल नाम की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि चाहे जो कुछ हो कांग्रेस एक डूबती नाव है। वहीं, मीडिया में चल रहे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के नामों को नायडू ने काल्पनिक बताया है।