फोर्ब्स के मुताबिक, अमेरिकी मॉडल केंडल जेनर 2017 में दुनिया की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मॉडल बन गई हैं। 22 वर्षीय केंडल की कमाई लगभग $22 मिलियन (₹142 करोड़) आंकी गई है। वहीं, 2002 से अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाली मॉडल रहीं गिसील बडचेन $17.5 मिलियन (₹113 करोड़) के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।