गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को एक शादी में दुल्हन आयशा उपाध्याय शादी के जोड़े के साथ गॉगल्स पहने हुए रॉयल एन्फील्ड बुलेट चलाकर मंडप तक पहुंची। आयशा को बुलेट चलाने का शौक है और वह अपनी शादी में कुछ अलग करना चाहती थी। आयशा ने कहा कि यह बाईक उनके भाई ने उन्हें रक्षा बंधन पर गिफ्ट की थी।