क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इससे पहले फिल्म को धोनी के गृह राज्य झारखंड में टैक्स फ्री किया जा चुका है। फिल्म के निर्माता अरुण पांडे ने इस फैसले के लिए यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शुक्रिया कहा है।