12 अगस्त 1919 को अहमदाबाद (गुजरात) में जन्मे डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई ने 1969 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना की थी। उन्होंने 11 नवंबर, 1947 को अहमदाबाद में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) की स्थापना की। पहले भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट को रूसी कॉस्मोड्रोम (1975) के ज़रिए कक्षा में स्थापित करने में उनका विशेष योगदान था।