रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को कहा कि जल्द ही साधारण फोन इस्तेमाल करने वाले लोग भी अपने फोन से रेल टिकट बुक करवा सकेंगे। उन्होंने कहा, "हम ई-वॉलेट भी शुरू कर रहे हैं और मोबाइल ऐप के माध्यम से भुगतान को प्रोत्साहन दे रहे हैं।" उन्होंने बताया कि उनका मंत्रालय 'डिजिटल इंडिया' अभियान को बढ़ावा दे रहा है।