गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर देवदासी प्रथा जैसे अमानवीय मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। देवदासी प्रथा में लड़की का विवाह देवता या मंदिर के साथ करा दिया जाता है। आरोप है कि कई बार देवदासियों के साथ धर्म के नाम पर यौन शोषण होता है।