देश में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 40 करोड़ के पार
दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को 'इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन' के कार्यक्रम में कहा कि देश में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 40 करोड़ से ज़्यादा पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा, "अगले 5 से 8 महीने में इनकी संख्या 50 करोड़ पहुंच जाएगी। अनुमान है, इनमें से करीब 70% लोग मोबाइल से इंटरनेट का इस्तेमाल करेंगे।"
read more at पत्रिका


