मुंबई एयरपोर्ट लंदन के गैटविक एयरपोर्ट को पछाड़कर हर 65 सेकेंड में विमान के टेक ऑफ या लैंडिंग के साथ विश्व का एकल रनवे वाला व्यस्ततम एयरपोर्ट बन गया है। 2016-17 में यहां रोज़ाना औसतन 837 उड़ानों की आवाजाही रही जो गैटविक से 80 ज़्यादा है। यात्रियों के लिहाज़ से भी यह एकल रनवे वाला सबसे बड़ा एयरपोर्ट रहा।