inshorts

$3.2 अरब के मूल्यांकन के साथ देश का चौथा एडटेक यूनिकॉर्न बना एरुडाइटस, जुटाए $65 करोड़

मुंबई की एडटेक स्टार्टअप एरुडाइटस, एक्सेल यूएस और जापान के सॉफ्टबैंक विज़न फंड II की अगुआई वाले फंडिंग राउंड में $65 करोड़ जुटाकर इस साल भारत की 23वीं यूनिकॉर्न बन गया है। कंपनी का मूल्यांकन पिछली बार से चौगुना बढ़कर $3.2 अरब हो गया है। एरुडाइटस बायजू, अनअकैडमी और अपग्रैड के बाद भारत का चौथा एडटेक यूनिकॉर्न बना है।