For the best experience use inshorts app on your smartphone

Startup News

FY2026 में Foxtale का रेवेन्यू दोगुना होकर ₹383 करोड़, Dot & Key ₹799 करोड़ और Innovist 3-गुना बढ़कर ₹686 करोड़ पहुंचा। वहीं, Sugar Cosmetics का रेवेन्यू घटकर ₹300-350 करोड़ रहने का अनुमान है। साइंस-बेस्ड प्रोडक्ट्स, सीमित कैटेगरी फोकस और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग से नए ब्रैंड्स की सफलता जबकि शुगर कॉस्मेटिक्स जैसे पुराने D2C ब्रैंड्स में इनोवेशन की कमी से बिक्री घटी।
short by / 11:06 am on 31 Oct
डिजिटल पेमेंट्स फर्म 'वन मोबिक्विक सिस्टम्स' को जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में ₹11.83 करोड़ का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है जबकि एक साल पहले कंपनी ₹28.61 करोड़ के घाटे में थी। वहीं, कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹295.70 करोड़ दर्ज किया गया है। शानदार तिमाही नतीजों के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में 9% तक की तेज़ी दिखी।
short by / 03:13 pm on 02 Nov
BLS पॉलीमर्स के शेयर मंगलवार को NSE में 65.33% के प्रीमियम पर ₹248 पर लिस्ट हुए जबकि BSE में लिस्टिंग 62.73% के प्रीमियम के साथ ₹244.10 पर हुई है। वहीं, लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13.04% की तेज़ी दिखी। गौरतलब है कि IPO को 241 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था और इश्यू प्राइस ₹150 था।
short by / 11:02 am on 03 Nov
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मोबाइल क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' बनाने वाली कंपनी 'मेटास्पोर्ट्स इंटरैक्टिव' में एक बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ कश्यप रेड्डी ने बताया कि तेंदुलकर इसके ब्रैंड एंबेसडर के रूप में भी काम करेंगे। इसमें नकद और इक्विटी (शेयर) दोनों शामिल हैं। वहीं, 'हिटविकेट' को 120+ देशों में 2 करोड़ बार डाउनलोड किया गया।
short by / 02:04 pm on 03 Nov
फिनटेक कंपनी Razorpay को IPO के लिए SEBI की मंज़ूरी मिल गई है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, रेजरपे इस आईपीओ के ज़रिए ₹5,500 करोड़ से ₹6,500 करोड़ तक जुटाने की योजना बना रही है और कंपनी का लक्ष्य ₹49,000-50,000 करोड़ का वैल्यूएशन हासिल करना है। कंपनी ने आईपीओ का ड्राफ्ट जून 2026 में गोपनीय तरीके से दाखिल किया था।
short by / 10:07 am on 04 Nov
एडटेक कंपनी फिज़िक्सवाला का वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 101% बढ़कर होकर ₹145.5 करोड़ पहुंच गया और रेवेन्यू 18.2% बढ़कर ₹1,242 करोड़ रहा। वहीं, EBITDA सितंबर तिमाही में 52.5% बढ़कर ₹276 करोड़ जबकि EBITDA मार्जिन 17.2% से बढ़कर 22.2% रहा। नतीजों के चलते कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं।
short by / 08:36 am on 05 Nov
ज़ोमैटो ने 'लिमिटलेस डिलीवरी' फीचर लॉन्च किया है जिससे ग्राहक 40 किलोमीटर दूर के रेस्टोरेंट से खाना मंगा सकते हैं। यह सेवा बेंगलुरु, दिल्ली-NCR, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद में शुरू हुई है। ऐप के 'एक्सप्लोर मोर' सेक्शन से फीचर इस्तेमाल किया जा सकता है। अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क और समयसीमा अभी स्पष्ट नहीं की गई है।
short by / 05:55 pm on 05 Nov
Angel One ने Zerodha को पछाड़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म का स्थान हासिल कर लिया है। अक्टूबर 2026 तक एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, एंजेल वन के ऐक्टिव इन्वेस्टर्स 69.98 लाख हो गए जबकि जीरोधा के पास 67.60 लाख निवेशक रहे। हालांकि, 1.37 करोड़ ऐक्टिव निवेशकों के साथ Groww अभी भी शीर्ष पर बनी हुई है।
short by / 01:28 pm on 06 Nov
ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमायट्रिप ने बेंगलुरु स्थित शेयर्ड मोबिलिटी प्लैटफॉर्म 'क्विक राइड' में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। साथ ही कंपनी राइड-पूलिंग सेगमेंट में प्रवेश कर गई है लेकिन डील की रकम का खुलासा नहीं हुआ। गौरतलब है, क्विक राइड रोज़ाना एक ही दिशा में यात्रा करने वालों को साझा सवारी से जोड़ता है जिससे यात्रा खर्च घटता है।
short by / 01:51 pm on 07 Nov
SoftBank ने ओपन मार्केट ब्लॉक डील के ज़रिए Lenskart Solutions की 1.56% हिस्सेदारी ₹1,896 करोड़ में बेच दी है। यह सौदा ₹697.15 प्रति शेयर की औसत कीमत पर हुआ जिससे SoftBank की हिस्सेदारी घटकर 5.71% रह गई। गौरतलब है, इस डील में अमेरिका की निवेश बैंकिंग फर्म Goldman Sachs ₹640 करोड़ के शेयर खरीदकर सबसे बड़ी खरीदार बनकर उभरी है।
short by / 08:05 am on 08 Nov
ऑस्ट्रेलियाई स्टार्टअप डिराक ने सिडनी के एक डाटा सेंटर में 8-क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर स्थापित किया है। यह दुनिया का पहला कमर्शियल फील्ड टेस्ट है। यह सिस्टम AI सर्वर की बिजली खपत घटाने में मदद करेगा। कंपनी का लक्ष्य 2029 तक 1.5 लाख क्यूबिट्स बनाने का है और देश में पहले से इस क्षेत्र में 50+ कंपनियां काम कर रही हैं।
short by / 03:56 pm on 10 Nov
Otter.ai ने अपने सबसे बड़े भाषा विस्तार में 27 नई भाषाएं जोड़ी हैं और अब कुल 31 भाषाओं में रियल-टाइम मीटिंग ट्रांसक्रिप्शन मिलेगी। इनमें मैंडरिन, कोरियन, जर्मन समेत कई भाषाएं शामिल हैं। बातचीत में भाषा बदलने पर ऐप खुद एडजस्ट करेगा। यह अपडेट $320 मिलियन की नई फंडिंग से समर्थित AI रणनीति का हिस्सा है।
short by / 11:06 pm on 10 Nov
NBFC कंपनी IIFL फाइनेंस के शेयरों में बुधवार को ज़ोरदार तेज़ी आई। कंपनी के बोर्ड ने प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए ₹6,414 करोड़ जुटाने को मंजूरी दी है जिसमें निवेश फर्म ब्लैकस्टोन ₹5,000 करोड़ लगाएगी। इस खबर के बाद BSE पर शेयर 10.85% उछलकर ₹694.65 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। ब्रोकरेज ने टारगेट बढ़ाकर ₹850 और ₹880 कर दिए।
short by / 11:46 am on 11 Nov
देश की दिग्गज स्नैक्स और फूड कंपनी हल्दीराम ने अपना IPO लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसका लक्ष्य 2027 के अंत तक इसे जारी करना है। द इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, प्रस्तावित आईपीओ का साइज़ लगभग ₹10,000 करोड़ है जिससे कंपनी का मूल्यांकन ₹1 लाख करोड़ से अधिक आंका जा सकता है।
short by / 10:40 am on 12 Nov
Load More
For the best experience use inshorts app on your smartphone