inshorts

'...वह शराब पीने से फायदा होता है', बिहार में शराबबंदी के बीच मांझी ने यह क्या बोल दिया?

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक कार्यक्रम में कहा है, "मेरे पिता ईख और महुआ की शराब बनाते थे, वह शराब पीने से फायदा होता है।" बिहार में शराबबंदी का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तीसरी बार समीक्षा करने के लिए भेजा है। बकौल मांझी, उनके समाज पर 5 लाख मुकदमे हो चुके हैं।