For the best experience use inshorts app on your smartphone

राजनीति समाचार

कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) में CRPF जवानों पर हुए हमले की जिम्मेदारी नए आतंकी संगठन 'पसदरान-ए-हुर्रियत' ने लेने का दावा किया है। 1- नवंबर को जारी कथित बयान में संगठन ने भविष्य में और हमले करने की धमकी दी है। इस पर संगठन के प्रवक्ता मोहम्मद उमर आजम का नाम लिखा है और बयान में अरबी आयत का इस्तेमाल किया गया।
short by / 01:02 pm on 12 Nov
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने गठबंधन का ऐलान किया है। इसे 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया गया है। लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने इसकी घोषणा की। ओवैसी ने इसे BJP को सत्ता में आने से रोकने वाला मजबूत विकल्प बताया।
short by / 01:16 pm on 12 Nov
मुंबई में छठ पूजा के दौरान वडाला रेलवे स्टेशन पर भोजपुरी गाने बजाने को लेकर शिवसेना (UBT) ने रेलवे प्रशासन से शिकायत की और बंद ना करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। रेलवे ने इसे उत्तर भारतीय यात्रियों की सुविधा के लिए की जा रही घोषणाएं बताया। BJP-शिवसेना (शिंदे गुट) ने विपक्ष पर मराठी, गैर-मराठी विवाद भड़काने का आरोप लगाया।
short by / 01:24 pm on 12 Nov
इजरायली मीडिया यनेट के अनुसार, 8 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर तीखी बहस हुई और दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे। नेतन्याहू ईरान पर नए हमले की मांग कर रहे हैं, जबकि ट्रंप कूटनीतिक बातचीत को प्राथमिकता दे रहे हैं। नेतन्याहू के कार्यालय ने रिपोर्ट को फर्जी बताकर खारिज किया।
short by / 02:17 pm on 12 Nov
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने 12 नवंबर को गाज़ियाबाद की डासना जेल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान से मुलाकात की। इस दौरान शिवपाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में आज़म और उनके परिवार का उत्पीड़न हो रहा है। दोनों नेताओं के बीच यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी चर्चा हुई।
short by / 02:27 pm on 12 Nov
अमेरिका में तीन लोगों पर इंग्लैंड के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस पर आतंकी हमला करने की साजिश रचने का आरोप लगा है। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों ने ईरान समर्थित गुटों के साथ मिलकर ईंधन से भरी तीन संदिग्ध वैन के जरिए हमला करने की योजना बनाई थी। सुरक्षा एजेंसियों ने 27 सितंबर को इस साजिश को नाकाम कर दिया था।
short by / 02:45 pm on 12 Nov
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य राज कुमार दास ने कहा है कि अखिलेश पहले गया जाकर श्राद्ध करें, फिर राम मंदिर में दर्शन करें। दास ने कहा कि सरयू स्नान और दर्शन के लिए उन्हें कोई नहीं रोकेगा, लेकिन माफी मांगने तक सनातन समुदाय उन्हें माफ नहीं करेगा।
short by / 02:45 pm on 12 Nov
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष टी जग्गा रेड्डी ने एलान किया कि वह कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी की ऑटोबायोग्राफी पर तेलुगू फीचर फिल्म बनाएंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से कांग्रेस लीडर के व्यक्तिगत जीवन से लेकर उनके राजनीतिक सफर तक सबकुछ दिखाया जाएगा। उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन शुरू करने के लिए एक कमेटी बनाने का सुझाव दिया।
short by / 02:48 pm on 12 Nov
NCP के दोनों गुटों के संभावित विलय की चर्चाओं के बीच शरद पवार के भतीजे और विधायक रोहित पवार ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तारीफ की है। उन्होंने सोनिया की किताब को प्रेरणादायी बताया है। रोहित ने अजित पवार के विमान हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग में सोनिया के समर्थन और संवेदनशीलता का भी जिक्र किया।
short by / 02:57 pm on 12 Nov
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें दयालु, स्नेही और मेहनती बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अच्छे व्यक्तिगत संबंध हैं, हालांकि वे मोदी की विचारधारा से असहमत हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने X पर पित्रोदा और उनके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
short by / 03:21 pm on 12 Nov
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की Z+ सुरक्षा घटाकर X कैटगरी किए जाने के खिलाफ कलकत्ता HC में याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए राज्य सरकार से पूछा कि सुरक्षा में कटौती के बाद 6 बार हमले होने के बावजूद समीक्षा के लिए 6 महीने क्यों इंतजार किया जा रहा है।
short by / 03:33 pm on 12 Nov
मोकामा (बिहार) से विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि वह बेटी की शादी के बाद 4-दिसंबर 2026 तक सरेंडर कर देंगे। दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर आत्मसमर्पण का आदेश दिया है। 25-नवंबर को होने वाली शादी पैतृक गांव लदमा में होगी। अनंत सिंह के मुताबिक, वह पहले पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी करेंगे, फिर जेल जाएंगे।
short by / 03:36 pm on 12 Nov
अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच और वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट सहित ट्रंप प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा खतरों के चलते सैन्य बेस में रहने लगे हैं। बेसेंट को ईरान समेत कई ओर से धमकियां मिली थीं। विदेश मंत्री रूबियो, रक्षा सचिव हेगसेथ और चीफ ऑफ स्टाफ मिलर भी इस व्यवस्था में शामिल हैं।
short by / 04:04 pm on 12 Nov
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाईदूज पर भाई प्रदीप जिंदल के साथ तस्वीरें शेयर कीं जिस पर 'आप' प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कमेंट किया, "यही प्रदीप जिंदल जी हैं क्या? भाईसाब का काफी नाम सुना है।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदीप जिंदल जूते-चप्पल के कारोबार से जुड़े हुए हैं और वह अक्सर दिल्ली के सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।
short by वेद प्रकाश शर्मा / 04:06 pm on 12 Nov
Load More
For the best experience use inshorts app on your smartphone