'बिग बॉस 19' की प्रतिभागी तान्या मित्तल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। 'टेडएक्स टॉक' के इस वीडियो में तान्या बताती हैं कि उनकी गिफ्टिंग कंपनी 'हैंडमेड लव' ने उन्हें 2-साल में करोड़पति बना दिया। उन्होंने कहा, "मैं ₹1 की माचिस की डिब्बी ₹65 में बेचती...डिब्बी पर कलाकारी कर देती...6 महीने में देशभर में मेरे 20,000 ग्राहक थे।"