For the best experience use inshorts app on your smartphone

मनोरंजन समाचार

अभिनेत्री व 'बिग बॉस-16' की प्रतिभागी अर्चना गौतम की बुधवार को 4 वर्ष बाद कांग्रेस में वापसी हो गई। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में घुसने को लेकर प्रियंका गांधी टीम से विवाद होने के बाद उन्हें 6-वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया था। वह 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट पर चुनाव में खड़ी हुई थीं।
short by Anuj / 09:48 pm on 11 Nov
म्यूज़िक कंपोज़र अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइज़र्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी होने के बाद काव्या के पिता की कंपनी सन पिक्चर्स और अनिरुद्ध ने इस शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। ग्रीस में हुई इस शादी में ऐक्टर रजनीकांत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पहली पंक्ति में बैठे नज़र आए।
short by वेद प्रकाश शर्मा / 10:49 pm on 11 Nov
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने 'कॉफी विद करण' में कहा है कि फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग में उनका और सिद्धार्थ मल्होत्रा का ब्रेकअप हुआ था। बकौल कियारा, उन्होंने सिद्धार्थ से कहा था कि वह उनके साथ कभी करीब-कभी दूर रहते हैं। सिद्धार्थ ने करियर पर ध्यान देने की बात कही थी। हालांकि, कारगिल में शूटिंग के दौरान दोनों फिर करीब आए।
short by वेद प्रकाश शर्मा / 07:40 am on 12 Nov
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी 'महारानी' के 5वें सीज़न में रानी भारती के किरदार में गंजे लुक में नज़र आई हैं। हुमा ने कहा, "इस सीज़न में कुछ ऐसा करने की ज़रूरत थी...जो मैंने पहले नहीं किया था। गंजे लुक को अपनाना अभिनेत्री के तौर पर मेरे लिए सीमाओं से आगे बढ़ने जैसा था। घबराई हुई थी...लेकिन बहुत उत्साहित भी थी।"
short by / 09:58 am on 12 Nov
मुंबई की स्पेशल मकोका कोर्ट ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में कथित शूटर फूल सिंह समेत 5 आरोपियों की पुलिस हिरासत 16-नवंबर तक बढ़ाई है। 18 अक्टूबर को जुहू में टाइगर की कार पर हमला हुआ था। पुलिस ने मामले में अबतक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया और गिरफ्तारियां जांच के दौरान अलग-अलग इलाकों से की गई हैं।
short by / 10:25 am on 12 Nov
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की असफलता पर कियारा आडवाणी ने कहा है कि फिल्म का उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करना उनके लिए दिल तोड़ने वाला था। उन्होंने बताया कि शानदार ओपनिंग के बावजूद फिल्म नहीं चली, जिससे वह पहले वीकेंड काफी निराश थीं। कियारा ने कहा कि फिल्म में उन्होंने अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर काम किया था।
short by / 11:32 am on 12 Nov
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म 'रामायण' के टाइटल विवाद पर नमित मल्होत्रा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म को 'नमित मल्होत्रा की रामायण' कहने से महर्षि वाल्मीकि का महत्व कम नहीं होता। उनके मुताबिक, फिल्म के साथ निर्माता का नाम जोड़ना उस व्यक्ति को पहचान देना है, जिसने प्राचीन कहानी को नए नजरिए/तकनीक के साथ पेश किया।
short by / 01:20 pm on 12 Nov
म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की 11 नवंबर को ग्रीस में हुई शादी में सुपरस्टार रजनीकांत ने अनिरुद्ध के गाने 'मनसिलायो' पर जमकर डांस किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रजनीकांत पत्नी लता संग शादी में शामिल हुए। 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा।
short by / 02:24 pm on 12 Nov
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष टी जग्गा रेड्डी ने एलान किया कि वह कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी की ऑटोबायोग्राफी पर तेलुगू फीचर फिल्म बनाएंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से कांग्रेस लीडर के व्यक्तिगत जीवन से लेकर उनके राजनीतिक सफर तक सबकुछ दिखाया जाएगा। उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन शुरू करने के लिए एक कमेटी बनाने का सुझाव दिया।
short by / 02:48 pm on 12 Nov
'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'हनुमान अंश' के निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज़ होने के साढ़े तीन महीने से अधिक समय बाद OTT और सैटेलाइट राइट्स बेचकर ₹63 करोड़ कमाए हैं। बकौल रिपोर्ट, ये राइट्स सोनी ने खरीदे हैं। 'हनुमान अंश' फिल्म सोनी लिव पर उपलब्ध होगी और जल्द ही सोनी मैक्स पर भी इसका टेलीविज़न प्रीमियर होगा।
short by शुभम गुप्ता / 02:51 pm on 12 Nov
निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' में कैकेयी का किरदार निभाने वाली लारा दत्ता ने लुक पर हुई ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कॉस्ट्यूम का चुनाव सोच-समझकर किया गया था और लोग इतनी छोटी बातों पर कमियां निकाल रहे हैं। लारा ने बताया कि मिथिला, अयोध्या और लंका की संस्कृतियों में अंतर दिखाने के लिए एक स्टैंडर्ड अपनाया गया।
short by / 03:07 pm on 12 Nov
शाहरुख खान ने बताया है, "गौरी और मैंने जो पहला घर खरीदा था, वो हमारी हैसियत से बाहर था। हमारा आखिरी घर 'मन्नत' भी हमारी हैसियत से बाहर था।" उन्होंने कहा, "जब आप अपने सपनों का घर खरीदना चाहते हैं, तो अल्लाह आपकी मदद करते हैं, भगवान आपकी मदद करते हैं। ऊपरवाला हमेशा आपको आपके सपनों का घर देता है।"
short by वेद प्रकाश शर्मा / 03:12 pm on 12 Nov
Load More
For the best experience use inshorts app on your smartphone