'₹1 लाख/माह से कम कमाते हैं तो बेंगलुरु न आएं', महिला के बयान ने छेड़ी बहस; यूज़र्स बोले- क्यों?
अत्रेयी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा, "अगर आप महीने में कम-से-कम ₹1,00,000 नहीं कमाते हैं तो प्लीज़ बेंगलुरु न आएं...करीब ₹3,00,000-₹4,00,000/माह कमाने वाले लोग बेंगलुरु के बढ़ते खर्चों को...बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।" इसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई और कुछ यूज़र्स ने इससे असहमति जताई। कुछ ने पूछा, "फ्रेशर क्या करेंगे?"