'1 मिनट' लेट होने पर प्लेन में चढ़ने से रोका गया, 13 मिनट पहले उड़ गई इंडिगो की फ्लाइट
दिल्ली-राजकोट फ्लाइट के लिए बीमार बच्चे संग यात्रा कर रहे एक शख्स ने कहा कि इंडिगो ने उसे 1-मिनट की देरी पर प्लेन में नहीं बैठने दिया। उसने ₹16,600 में टिकट ली थी और बार-बार अनुरोध के बावजूद प्रवेश नहीं मिला। उसने कहा, "विमान तय समय से 13-मिनट पहले उड़ा तो समय की पाबंदी की उम्मीद सिर्फ यात्रियों से क्यों?"
read more at Moneycontrol हिंदी


