'₹10 का बिस्किट कितने का है जी' डायलॉग से फेमस हुए शादाब जकाती ने खरीदी नई कार
'₹10 का बिस्किट कितने का है जी' डायलॉग से सोशल मीडिया पर फेमस हुए मेरठ के कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती ने नई कार खरीदी है। जकाती ने महिंद्रा की ऑटोमेटिक स्कॉर्पियो खरीदी है जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जकाती ने कहा, "आप सबका इतना प्यार मिला जिसकी वजह से आज हम यहां तक पहुंचे हैं।"