'₹370 की बिरयानी' वाली टिप्पणी को लेकर ऐक्शन में आया NCW, प्रणित और हिमांशु को किया तलब
कॉमेडियन प्रणित मोरे और उनके गुरुग्राम में आयोजित हुए शो में '(गर्लफ्रेंड को) ₹370 की बिरयानी खिलाई वसूल तो करूंगा ही' टिप्पणी करने वाले हिमांशु जांगड़ा को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 22 जून को तलब किया है। मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने हरियाणा के डीजीपी को केस में कार्रवाई करने का आदेश दिया है।