एक रिपोर्ट के अनुसार, एक आईपीएल फ्रैंचाइज़ी ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस व ट्रैविस हेड को लगभग 10-10 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर/प्रतिवर्ष (करीब ₹58 करोड़) की पेशकश की थी। रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट छोड़कर विदेशी टी20 लीगों में उस फ्रैंचाइज़ी के लिए फुलटाइम खेलने का ऑफर दिया गया था। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों ने ऑफर को ठुकरा दिया है।