बांग्लादेशी घरेलू क्रिकेट में बॉल-टेम्परिंग के लिए वैसलीन इस्तेमाल करने का लगा आरोप
बांग्लादेश के नैशनल क्रिकेट लीग सेकंड XI टूर्नामेंट से बॉल-टैम्परिंग के आरोप सामने आए हैं। 'क्रिकबज' के मुताबिक, ढाका डिवीजन के एक अधिकारी ने आरोप लगाया कि खुलना डिवीजन के खिलाड़ियों ने बॉल पर लगाने से पहले अपने बालों और उंगलियों पर वैसलीन लगाई थी। अधिकारी ने दावा किया कि अंपायरों को कई बार बताया गया था।
read more at Newsbytesapp


