₹ की जगह तमिलनाडु द्वारा रुपया का तमिल चिह्न इस्तेमाल किए जाने पर सीतारमण ने दी प्रतिक्रिया
तमिलनाडु के बजट लोगो में रुपए के आधिकारिक चिह्न (₹) की जगह तमिल चिह्न (ரு) इस्तेमाल होने पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "रुपया का चिह्न यूपीए सरकार के समय लागू हुआ था। उस समय डीएमके ने क्यों विरोध नहीं किया था। यह भारतीय एकता को कमज़ोर करने वाली खतरनाक मानसिकता का संकेत है।"