inshorts

'ज़हरीली यमुना' दावे पर केजरीवाल के जवाब पर EC ने जताई असंतुष्टि, मांगे तथ्यात्मक जवाब

चुनाव आयोग ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'ज़हरीली यमुना' दावे पर उनके द्वारा दिए गए जवाब पर असंतुष्टि जताते हुए इसे समुदायों के बीच शत्रुता और सार्वजनिक अव्यवस्था को बढ़ावा देने की कोशिश कहा है। आयोग ने कुछ सवाल पूछते हुए उनके दावों पर 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक तथ्य आधारित जवाब देने को कहा है।