₹1,000 करोड़ के टोरेस ज्वेलरी पोन्ज़ी स्कैम में यूक्रेनी ऐक्टर को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने ₹1,000 करोड़ के टोरेस ज्वेलरी पोन्ज़ी स्कैम में आर्मेन अटेन नामक यूक्रेनी ऐक्टर को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, अटेन को 3 फरवरी तक हिरासत में भेजा गया है और यह मामले में छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले स्कैम के पीछे 2 यूक्रेनी नागरिकों का हाथ होने की बात सामने आई थी।