केबीसी के सीज़न 16 में एमएसवीएस साई पृथ्वी ने ₹25 लाख जीत लिए हैं। हालांकि, आईआईटी-रुड़की से पढ़े और आईआईएम-बेंगलुरु से पढ़ रहे पृथ्वी ने ₹10,000-₹10,000 के 10 सवालों वाले 'सुपर संदूक' राउंड में 'टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट 2025 को किस भारतीय ने अपने नाम किया?' सवाल का गलत जवाब देते हुए 'गुकेश डी' कहा। सही जवाब 'आर प्रग्नानंदा' था।