₹10,000 रिश्वत लेते बिहार में रंगेहाथ पकड़ी गई महिला दारोगा, टीम से बोली- कुछ लेकर छोड़ दीजिए

वैशाली (बिहार) में पटना की विजिलेंस टीम ने पूनम कुमारी नाम की एक महिला दारोगा को ₹10,000 रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान दारोगा ने टीम की महिला से कहा, 'मैडम कुछ ले लीजिए...छोड़ दीजिए।" बकौल पुलिस, ऐक्सीडेंट के एक केस में कोर्ट में रिपोर्ट भेजने के लिए दारोगा ने पैसे मांगे थे।