मैथिली ठाकुर के पिता ने सरकारी ज़मीन पर बनवाया रास्ता, किरकिरी हुई तो रातोंरात चलवाया बुलडोज़र
अलीनगर (बिहार) से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर दरभंगा में सरकारी और निजी ज़मीन पर कब्ज़े का आरोप लगा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने विवादित ज़मीन की मापी कराई। प्रारंभिक सीमांकन के बाद सरकारी ज़मीन पर बने खड़ंजे-डिवाइडर को तोड़ने का आदेश दिया गया। इसके बाद रमेश ने बुलडोज़र से इन्हें हटवा दिया।
read more at हिन्दुस्तान


