inshorts

₹10 करोड़/एल्बम तक चार्ज करते हैं अनिरुद्ध रविचंदर, एआर रहमान से ज़्यादा है फीसः रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, अनिरुद्ध रविचंदर भारत के सबसे ज़्यादा फीस पाने वाले कंपोज़र हैं जिन्होंने फिल्म 'जवान' के लिए ₹10 करोड़ चार्ज किए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अनिरुद्ध ने फिल्म 'लियो' और 'जेलर' के लिए ₹8 करोड़ फीस ली थी। बकौल रिपोर्ट्स, मशहूर कंपोज़र व सिंगर एआर रहमान एक एल्बम के लिए ₹7-8 करोड़ लेते हैं।