₹10 करोड़ रंगदारी मांगने के 11 साल पुराने मामले में बाहुबली अनंत सिंह को कोर्ट ने किया बरी

पटना की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने बिल्डर/व्यवसायी से ₹10 करोड़ रंगदारी मांगने के 11-साल पुराने एक मामले में जेडीयू विधायक व बाहुबली अनंत सिंह को बरी कर दिया है। कोर्ट ने ठोस सबूतों के अभाव को आधार मानते हुए यह फैसला सुनाया है। गौरतलब है, दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह वर्तमान में पटना की बेउर जेल में बंद हैं।

Load More