₹12 करोड़ के हाई क्वॉलिटी गांजे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई मॉडल
मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर कस्टम टीम ने ड्रग्स की खेप संग 28-वर्षीय मॉडल व मिसेज़ केरल ब्यूटी पेजेंट-2025 की रनर-अप हर्षा सनी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, थाईलैंड से लौटीं हर्षा के पास से ₹11.82 करोड़ का हाई-क्वॉलिटी हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में हर्षा ने अनजान यात्री द्वारा गांजे से भरा बैग थमाने की बात कही।