₹1200 करोड़ के पार हुई 'रामायण' की कमाई, 'KGF 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

'रामायण: पार्ट 1' ने 10 दिनों में दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर ₹1,200 करोड़ से अधिक की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ फिल्म ने यश की 'केजीएफः चैप्टर-2' के ₹1215 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने 'जवान' के भारत में ₹643.87 करोड़ के नेट कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।