'15 मिनट बिना सुरक्षा के निकलकर दिखाएं', ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने बंगाल CM को दी चुनौती
पश्चिम बंगाल में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को चुनौती दी है कि वह पुलिस सुरक्षा के बिना 15 मिनट सड़क पर निकलकर दिखाएं। इससे पहले अभिषेक ने उनकी हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए धरना दिया था। अभिषेक ने बीजेपी की जीत को वोट चोरी का नतीजा बताया है।