शराब कारोबार से जुड़ी तिलकनगर इंडस्ट्रीज़ के शेयर की कीमत मार्च 2020 में ₹15 थी जो 5 साल बाद मंगलवार को ₹473 के स्तर पर है। बकौल रिपोर्ट्स, कंपनी पर्नोड रिकॉर्ड के लोकप्रिय व्हिस्की ब्रैंड 'इंपीरियल ब्लू' के अधिग्रहण की दौड़ में सबसे आगे है और इस सौदे में इंपीरियल ब्लू का मूल्य लगभग ₹4,000 करोड़ होने की संभावना है।