'15 साल, 15 कांड', बिहार में लालू राज को लेकर छिड़ा पोस्टर वॉर
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज़ हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्टर में पूर्व सीएम लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल के कथित घोटालों व हत्याकांडों का ज़िक्र है। पोस्टर में लालू और तेजस्वी यादव को भागते हुए दिखाया गया है, जिस पर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने हैं।