₹2 करोड़ बजट है फिर भी गुरुग्राम में नहीं खरीद पा रहा घर, शख्स ने ऑनलाइन रोया दुखड़ा
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स ने लिखा है, "मेरा बजट तकरीबन ₹1.8 करोड़ है, गुरुग्राम में किराए पर रहना काफी महंगा है, मम्मी-पापा भी शिफ्ट होने वाले हैं।" उसने लिखा, "ऐसे में 3 बीएचके घर ढूंढा जा रहा था लेकिन कीमत इतनी अधिक है कि ये असंभव है।" यह पोस्ट वायरल हो गया है।