1kmph की ओवरस्पीडिंग पर शख्स का ₹2000 का कटा चालान, कैमरे ने अटलांटिक महासागर में दिखाई लोकेशन
यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 किमी/घंटा की सीमा के बावजूद 101 किमी/घंटा की रफ्तार से गाड़ी चलाने पर हरियाणा के एक शख्स का ₹2,000 का चालान कट गया। चालान में कैमरे ने उसकी लोकेशन 0°N, 0°E यानी अटलांटिक महासागर के बीच दिखाई। शख्स ने सोशल मीडिया पर चालान पर सवाल उठाते हुए नोएडा और यूपी ट्रैफिक पुलिस को टैग किया।
read more at TV9 भारतवर्ष


