'2029 में कांग्रेस जीती तो राहुल से मिलाऊंगा हाथ', 'वोट चोरी' पर बात करते हुए मोदी सरकार के मंत्री

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने 'वोट चोरी' के आरोपों को झूठा बताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2024 में NDA की सीटें घटने पर उनकी तरफ से ऐसे आरोप नहीं लगाए गए। आठवले ने कहा, "अगर 2029 में कांग्रेस और विपक्ष को बहुमत मिलता है तो मैं राहुल गांधी से हाथ मिलाऊंगा...लेकिन उनके साथ जाऊंगा नहीं।"