₹21 लाख खर्च कर बनी 'दुनिया के सबसे बड़े होंठों' वाली महिला की पहले व बाद की तस्वीरें आईं सामने
'दुनिया के सबसे बड़े होंठों' वाली महिला के रूप में पहचाने जाने वाली बुल्गारिया की 28-वर्षीय ऐंड्रिया इनानोवा की सर्जरी से पहले व बाद की तस्वीरें सामने आई हैं। ऐंड्रिया होंठों को मोटा बनाने के लिए करीब ₹21 लाख खर्च कर कई फिलर्स लगवा चुकी हैं। बकौल ऐंड्रिया, उन्हें साधारण दिखना पसंद नहीं और नैचुरल ब्यूटी उन्हें बोरिंग लगती है।